फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रिश्तेदारों के कर्ज से तंग युवक ने की आत्महत्या

Fri, 05 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अमन। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव ककड़ौनी में रिश्तेदारों की प्रताड़ना से परेशान होकर 38 वर्षीय अमन कुमार ने वीरवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। व्यासपुर थाना पुलिस ने पत्नी सोनम देवी की शिकायत पर तीन रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनम देवी ने शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को उनका बेटा केशव सड़क हादसे में घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल बेटे का इलाज पंचकूला के अस्पताल में चल रहा था। इलाज का खर्च उठाने के लिए परिवार ने रिश्तेदार बैंडी निवासी चंदन गौतम से 2.90 लाख रुपये उधार लिए थे। इनमें दो लाख रुपये अमन और 90 हजार रुपये सोनम देवी के खाते में आए थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 29 मई को एक लाख रुपये बैंक खाते में वापस भेज दिए गए थे, जबकि 50 हजार रुपये नकद लौटा दिए गए थे। इसके बावजूद चंदन गौतम ने अमन कुमार पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दे दी, जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा में चल रही है।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि चंदन गौतम, उसके ससुर व्यासपुर निवासी चांदी राम और बेटी प्रियंका लगातार रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। वे फोन कर और मिलकर अमन को झूठे केस में फंसाने व पुलिस कार्रवाई कराने की धमकियां देते थे। इससे अमन मानसिक तनाव में रहने लगे थे।
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि अमन ने रुपये चुकाने के लिए जमीन बेचने का प्रयास भी किया, लेकिन खरीदार नहीं मिला। वीरवार सुबह वह घर से निकले और जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें