फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रील बनाते समय नहर में डूबा युवक, एक घंटे बाद मिला शव

Sat, 23 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राशिद। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। क्षेत्र में गांव पिपली माजरा के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने आए गांव हरनौली निवासी 23 वर्षीय युवक राशिद की रील बनाते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे के सर्च अभियान के बाद युवक को बाहर निकाला। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि वह शादीपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। राशिद शुक्रवार को अपने मामा और मासी के बेटे के साथ पिपली माजरा के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नहर किनारे खड़े होकर अपने मामा के मोबाइल फोन से रील बनवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। नहर में तेज बहाव होने के कारण वह कुछ ही क्षणों में आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। छछरौली थाना पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चलाया। करीब एक घंटे बाद युवक को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें