फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में युवक की मौत, महिला समेत दो घायल

Sun, 20 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार महिला और पुरुष घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू कर दी।
जिला अंबाला के गांव लखनोरा निवासी 36 वर्षीय मनजीत सिंह शनिवार दोपहर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह साढौरा के बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही भोलीवाला गांव निवासी महिला और पुरुष की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार महिला और पुरुष को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढौरा पहुंचाया गया। मनजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जगाधरी रेफर कर दिया। जगाधरी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें