फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गंगा दशहरा पर यमुना नदी के गुमथला घाट पर बने कुंड में डूबने से लाडवा निवासी 21 वर्षीय निशांत की मौत हो गई। जबकि गांव बीड मथाना, जिला कुरुक्षेत्र निवासी 21 वर्षीय अंकुश सैनी कुंड में लापता बताया जा रहा है। जिसे खोजने के लिए प्रशासन की ओर से गोताखोर अमर सिंह पहलवान व रामकेश को लगाया गया है। लेकिन देर शाम तक भी अंकुश सैनी का कोई सुराग नहीं लग पाया था। गोताखोर नाव की मदद से कुंड में अंकुश की खोज कर रहे हैं। उधर पुलिस की ओर से कुंड में डूबे निशांत शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। गोताखोर अमर सिंह पहलवान व रामकेश ने बताया कि गंगा दशहरा पर मंगलवार को भारी संख्या में लोग यमुना नदी में स्नान करने के लिए आए थे। इस दौरान उनकी ड्यूटी प्रशासन की ओर से लगाई गई थी। चेतावनी के बावजूद बहुत से लोग यमुना नदी में बने गहरे कुंडों में स्नान करने पहुंच गए। इस दौरान 14 लोग स्नान करते हुए डूबे थे। जिनमें से उन्होंने 12 को बचा लिया। जबकि एक का शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम निशांत है और लाडवा का रहने वाला है। जबकि दूसरा लापता युवक अंकुश सैनी अभी यमुना नदी में लापता है। जिसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें