फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक को तिरपाल से ढक रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र के खनन जोन स्थित स्क्रीनिंग प्लांट में करंट लगने से 35 वर्षीय नवाब की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नवाब उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रघुनाथपुरी का रहने वाला है। वह गोविंद प्लांट रणजीतपुर में कार्य करता था। वीरवार देर रात नवाब खाली पड़े प्लांट के पास बजरी भरकर ट्रक को तिरपाल से ढकने लगा तो अंधेरा होने के कारण समीप से गुजर रही बिजली की तार से टकरा गया। बिजली तार की चपेट में आने से करंट लगने पर वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख ट्रामा सेंटर यमुनानगर रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान नवाब ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें