फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पत्नी से छेड़छाड़ करने के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 17 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आकिल के साथ मारपीट करते आरोपी। सीसीटीवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव नत्थनपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी से छेड़छाड़ का संदेह होने पर पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। कमरे से निकाले जाने के कुछ ही देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतक आकिल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव पाजराना का निवासी था। परिजनों के मुताबिक वह पिछले करीब डेढ़ माह से नत्थनपुर स्थित केसीसी प्लांट में जेसीबी ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था और नौकरी के चलते प्लांट के पास किराये के कमरे में रहता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर आरोपी अपनी पत्नी और दो अन्य के साथ आकिल के कमरे पर पहुंचा।
विज्ञापन

यहां उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उसे जबरन अपने कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि करीब दो घंटे तक उसके साथ लगातार पिटाई होती रही। बीच-बचाव करने पहुंचे एक रसोइये को भी धमकाकर वहां से भगा दिया गया। बाद में प्लांट के अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह आकिल को बाहर निकाला। पानी पिलाते ही उसने दम तोड़ दिया।
पानी पीते ही थम गई सांसें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट के कुछ कर्मचारी युवक को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाकर बाहर लाए। उस समय उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। कर्मचारियों ने उसे पानी पिलाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ घूंट पीते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बकरियां चराने से रोकता था आकिल
मृतक आकिल के चचेरे भाई एवं पाजराना के पूर्व सरपंच मुशर्रफ के अनुसार आकिल पिछले करीब डेढ़ महीने से नत्थनपुर स्थित केसीसी प्लांट में जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था और प्लांट के पास किराये के कमरे में रहता था। उसके कमरे से कुछ दूरी पर आरोपी अनिल अपने परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि अनिल की पत्नी अक्सर प्लांट परिसर में बकरियां चराने आती थी। आकिल उसे कई बार वहां पशु न चराने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर अनिल को उस पर पत्नी से छेड़छाड़ का शक हो गया।

आकिल के साथ मारपीट करते आरोपी। सीसीटीवी

आकिल के साथ मारपीट करते आरोपी। सीसीटीवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें