फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में रोककर डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बिलासपुर-जगाधरी रोड पर नाई की दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बिलासपुर-जगाधरी रोड पर नाई की दुकान है। करीब एक साल पहले उनके गांव के ही सुखविंद्र उर्फ दुग व आशीष उर्फ भोला ने उसके भाई जितेंद्र के साथ मारपीट व गाली गलौच की थी। तब पंचायत में फैसला हो गया था। इसके बाद भी आरोपी मन में उनके प्रति रंजिश रखे हुए थे। नौ जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में आरोपी सुखविंद्र व आशीष ने अपने साथियों के साथ उससे मारपीट की और डंडों से कई वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने संजीव की शिकायत पर दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें