रादौर। धोबी मोहल्ले में रंजिशन कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। धोबी मोहल्ला निवासी सतिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात माह पहले उसके बेटे नीरज का किसी बात को लेकर राहुल, वरूण, आर्यन, आयुष व अन्य चार लड़कों से झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में 27 अप्रैल की रात रामधारी, वरुण, राहुल, शिवम, गौरव व इनके साथी आर्यन, आयुष, जितेंद्र, अवदेश, आशीष, पारस ने तेजधार हथियारों, तलवारों, बिंडो से नीरज पर हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया। संवाद