संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। कलेसर जंगल में जब से पाइपलाइन डालकर पानी की सुविधा करवाई गई है, तब से साथ लगते हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के जंगलों से हाथियों का नया झुंड कलेसर जंगल में देखने को मिल रहा है। पानी हौद में हाथियों का झुंड जमकर अठखेलियां कर रहा है।
गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है कलेसर जंगल में अब पानी का पर्याप्त इंतजाम हो चुका है जिसमें जंगल में रह रहे हाथी के अलावा चीतल व तेंदुए समेत दर्जन ऑन प्रजातियों के जीव जंतु किसी भी समय तालाबों पर देखे जा सकते हैं। वन्य जीव प्राणी विभाग ने बुधवार को जंगल में हाथियों का नया झुंड देखा जिसे वन्य प्राणी विभाग के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली।
विभाग के जिला इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया कि जंगल में जब से पानी की पर्याप्त सुविधा हुई है तब से जंगली जीवों के साथ-साथ लगते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के जंगलों से हाथी वह अन्य जीव जंतु कलेसर जंगल में पहुंचने शुरू हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में 10-12 हाथियों का झुंड आया है। जिसको वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों ने देखा व बाद में विभाग की ओर से लगाए गए कैमरों में फोटो ट्रैप हुई।