फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

Wed, 21 Oct 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव कामी माजरा में रंजिश के चलते एक युवक ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि पांच लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और युवक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रवि कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका राकेश कुमार और ऋषिपाल के साथ विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों उससे रंजिश रखने लगे थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 18 अक्तूबर की रात वह गांव में निजी काम से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राकेश कुमार और ऋषिपाल ने उसके साथ बहस शुरू कर दी। देखते-ही-देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों अभिषेक, राहुल और हंसराज के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

आरोप है कि वारदात के बाद पांचों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद रवि कुमार ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज कराने के बाद पुलिस को शिकायत दी। यमुनानगर सदर थाना कमलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें