व्यासपुर। आम्बवाला रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर आठ हजार रुपये लूट लिए। व्यासपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आम्बवाला गांव निवासी राम गोपाल ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम वह आम्बवाला रोड से जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर तेजधार हथियार से हमला कर आठ हजार रुपये और जरूरी कागजात छीनकर भाग गए। संवाद