फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने तीन हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों के साथ आजाद नगर में घूम रहा है।
सूचना के आधार पर उप निरीक्षक भूप सिंह की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे व्यक्ति को काबू किया। मौके पर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रितु महला को बुलाया गया। जिससे पकड़े गए युवक से तलाशी ली तो उसके पास से 3000 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि यह कैप्सूल नशे के काम आते हैं। उनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी गोपाल उर्फ विक्की के नाम से हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता है। कहां से लेकर आता था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें