संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। एसटीएफ अंबाला टीम ने सरांवा-पाबनी मार्ग से एक आरोपी को अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरांवा निवासी विकास उर्फ ज्वाला के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध पहले भी कई केस दर्ज है। एसटीएफ पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ ज्वाला के विरुद्ध आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसटीएफ अंबाला टीम के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के सरावां-पाबनी मार्ग से होते हुए जगाधरी जाएगा।