फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अवैध हथियार के साथ औद्योगिक क्षेत्र में घूम रहे युवक को अपराध शाखा एक की टीम ने काबू किया है। इंचार्ज वीरेंद्र वालिया ने बताया कि जांच में आरोपी के पास सेकट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान छोटा लापरा निवासी मोबिन उर्फ काला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

दो भगोड़े आरोपियों को पकड़ा
यमुनानगर। पीओ स्टाफ व चौकी रणजीतपुर की टीम ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि उनकी टीम ने भगोड़े आरोपी वासुदेव कॉलोनी जगाधरी निवासी अंकित कुमार को काबू किया। जबकि पुलिस चौकी रणजीतपुर इंचार्ज मनोज कुमार की टीम ने भगोड़े आरोपी झारखंड निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें