फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर पुलिस ने एक युवक को 7.20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। फर्कपुर थाना प्रबंधक जनकराज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मंडेबरी-फूंसगढ़ रोड पर हेरोइन बेचने के लिए किसी ग्राहक के इंतजार में है। इस सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव मंडेबरी निवासी प्रिंस उर्फ पैंतीस के नाम से हुई। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रादौर अनिल कुमार को बुलाया गया। उनके सामने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे 7.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें