फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीजन में पहली बार पारा 41 डिग्री पर, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Thu, 16 May 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मई में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 10 बजे ही गर्म हवा के कारण लोग घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में दिन रात व्यस्त रहने वाली सड़कें भी दिन में खाली नजर आती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। दोपहर में छुट्टी के समय विद्यार्थियों को चिलचिलाती धूप में काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों के लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न प्रयास कर रहे हैं। गर्मी के कारण कोल्ड ड्रिंक, जलजीरा, नींबू पानी, शिकवंजी, मिल्क बदाम सहित अन्य शीतल पेय की मांग खूब बढ़ गई है।
लू के कारण दिन में लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है। तेज धूप आंखों में चुभ रही है। जिससे बचने के लिए लोग चश्मों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। गर्मी बढ़ने से बाजार में शीतल पेय पदार्थों की मांग भी काफी बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें