फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 11 ग्राम पांच मिलीग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि गोविंदपुरी रोड गाबा अस्पताल के नजदीक एक युवक सड़क पर नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएनसी आजाद नगर चौकी इंचार्ज राम कुमार की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी अतिंदरपाल को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 11 ग्राम पांच मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान दुसानी निवासी शुभम के नाम से हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी की बाइक भी कब्जे में ली गई है। जिस पर वह नशीले पदार्थ बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें