फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सता रही तल्ख धूप, एक-दो दिन में बादल देंगे राहत

Tue, 16 May 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आमजन गर्मी से त्रस्त नजर रहा है। तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। हालांकि सोमवार को बीच-बीच में आसमान में बादल छाने और हवाएं चलने से भी लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं बन रही। हालांकि वीरवार को बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय बाजार सुनसान होने लगे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह-शाम ही खरीदारी करने बाजारों का रुख कर रहे हैं। दिन चढ़ते ही सूरज की तल्ख धूप दोपहर होने तक लोगों को झुलसाने लगती है। गर्म हवा लू के थपेड़ों का अहसास कराती है। गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
शहर के बाजारों में सोमवार को सन्नाटा सा देखने को मिला। हालांकि सोमवार को यमुनानगर की मार्केट बंद रहती है। वहीं जगाधरी क्षेत्र में सड़कों पर अन्य दिनों के मुकाबले वाहनों व लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिली। भीषण गर्मी के कारण आमजन के अलावा पशुओं की भी हालत खराब है। बेसहारा पशु भी गर्मी से बचते हुए पेड़ों की छांव या बहते पानी के आसपास गीले में बैठे नजर आए।
विज्ञापन


एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि भीषण गर्मी व इससे होने वाली बीमारियों से से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसके अलावा घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। अगर ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय सूती कपड़े का प्रयोग करें। हो सके तो गीला कपड़ा सिर पर रखें। फ्रिज के ठंडे पानी व कोल्डड्रिंक से परहेज रखना चाहिए। घड़े का पानी, नींबू पानी अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। वातानुकूलित कमरे से बाहर निकलने पर एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें