एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने आठ ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेल इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि गांव मारवा कलां के पास एक युवक ने नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कवर सन्नी सिंह को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान मारवा कला निवासी रोबिन के नाम से हुई।