फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक 49.36 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कलानौर बाईपास चौक से एक युवक को 49.36 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव नवाज पुर निवासी शमशाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी एक युवक उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर कलानौर बॉर्डर से होता हुए यमुनानगर आएगा। इसपर उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश से आ रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुमित साहनी को बुलाया गया। उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 49.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इंचार्ज जोगिंदर सिंह बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें