फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 40 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को शादीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक से तलाशी के दौरान 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव रायपुर निवासी तारीफ के रूप में हुई। सेल प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं, जो अदालत में विचाराधीन हैं। आरोपी जमानत पर बाहर आया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें