फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सुढैल निवासी प्रवेश कुमार के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो बाइक सहित एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेल के इंचार्ज राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर कलानौर के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जाएगा। सूचना पर टीम का गठन कर नाकाबंदी की गई और संदिग्ध युवक को रोका गया। जांच के दौरान बाइक के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने 20 मार्च को यमुनानगर बस स्टैंड से बाइक चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें