जठलाना। जठलाना पुलिस ने यमुना नदी के घाट-12 समीप युवक को 121 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान जठलाना निवासी कशिश उर्फ मिट्ठू के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जठलाना निवासी युवक नशीले पदार्थ बेचने का कार्य करता है, जो आज भी यमुना नदी की ओर जाएगा। इसे नाकाबंदी कर पकड़ा जा सकता है। सूचना पर तुरंत टीम के साथ यमुना नदी के घाट-12 समीप नाकाबंदी की गई। जहां उन्हें युवक दिखाई दिया। जिसकी पहचान कशिश उर्फ मिट्ठू के रूप में हुई। कशिश की जांच से पहले सरस्वती नगर नायब तहसीलदार सुभाष चंद को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में कशिश की तलाशी ली गई। तलाशी में कशिश के पास से 121 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसे कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद