फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 113 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के कब्जे से 113 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। नशा तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने में पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआईए वन के प्रभारी एसआई राज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। सूचना के आधार पर टीम ने वीरवार को औरंगाबाद रेस्ट एरिया के पास छापेमारी कर मायापुरी कांसापुर निवासी शुभम उर्फ टिंकू को काबू किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 113 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें