एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने रायपुर के पास से 11 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान रायपुर कॉलोनी निवासी शमशाद के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।