यमुनानगर। अपराध शाखा-1 की टीम ने छीना-झपटी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराध शाखा-1 के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव मांडखेड़ी निवासी नीरज उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने 22 जुलाई को थाना प्रताप नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग से 2200 रुपये छीनने की वारदात कबूल की। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद