प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच व स्टाफ। स्कूल
- फोटो : samvad
व्यासपुर। गणपति कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का प्रबंधन, प्रधानाचार्या और स्टाफ सदस्यों ने स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्या रजनी भारती ने बताया कि विद्यालय की अंडर-17 बालक वॉलीबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोगपुर को लगातार 2-0 सेटों से हराकर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 बालिका टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, खेल भावना, आत्मविश्वास और टीमवर्क का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्राचार्या ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद