यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने युवक को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सेल में तैनात एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि 21 मार्च की रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर टीम भारत कॉलोनी में संदिग्ध युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल निवासी आजाद नगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर युवक से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद