यमुनानगर। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आयोजित की जाएगी। अधीक्षक अभियंता अभिषेक कादियान ने बताया कि फोरम के चेयरपर्सन योगराज की अध्यक्षता में यह बैठक अधीक्षक अभियंता (ऑपरेशन) सर्कल कार्यालय में होगी। बैठक में उन शिकायतों की सुनवाई होगी, जिनका एसडीओ या एक्सईएन स्तर पर नहीं हो पाया है। गलत बिलों से संबंधित केवल वही मामले सुने जाएंगे, जिनकी राशि तीन लाख रुपये से अधिक होगी। दो वर्ष से पुराने, न्यायालय में लंबित व बिजली चोरी के मामलों पर सुनवाई नहीं होगी। संवाद