यमुनानगर। जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवती ने पड़ोस के ही युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी राजेश विज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में युवती ने बताया कि उनकी कॉलोनी निवासी राजेश विज पिछले करीब छह-सात महीने से उसे फोन कॉल और मैसेज के जरिए परेशान कर रहा था। इस पर उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से उसे कॉल और मैसेज करता रहा। जब उसने बार-बार नंबर ब्लॉक किए, तो आरोपी उसके घर के बाहर आकर कार का हॉर्न बजाने लगा। आरोपी ने उसे मैसेज से धमकी भी दी। संवाद