यमुनानगर। ट्रेन से कटकर 53 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुराना हमीदा निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सुरेंद्र सोमवार रात काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी के जांच अधिकारी बोधराज के अनुसार मृतक के भाई बलवंत कुमार ने बताया कि सुरेंद्र वेल्डिंग का काम करता था और रोज सुबह काम पर जाता था। उसके पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की हाल ही में शादी तय हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। संवाद