फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश में नौकरी का सपना होगा पूरा

Tue, 07 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। विदेश में नौकरी करने के लिए युवाओं को लाखों रुपये खर्च नहीं करने होंगे और न ही एजेंटों की ठगी का शिकार होना पड़ेगा। युवा अपना यह सपना आईटीआई करके पूरा कर सकते हैं। इसके लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से योजना चलाई जा रही है। आईटीआई की ट्रेड करने वाले इच्छुक युवाओं को विभाग नौकरी के लिए विदेश भेजेगा।
युवाओं में विदेश जाने भारी क्रेज है। इसके लिए कई बार युवा विदेश जाने का सपना पूरा करने के लिए गैर कानूनी तरीका अपनाते हैं। कई बार खुद की जान जोखिम में डालकर विदेश जाने की राह अपनाते हैं। वहीं, कई बार एजेंटों के चक्कर में फंसकर लाखों रुपये तक गंवा बैठते हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों का यह सपना विभाग पूरा करेगा।
विज्ञापन

आईटीआई के विद्यार्थियों को कौशल के आधार पर वीजा मिलेगा। इससे वे विदेश जाकर नौकरी कर सकेंगे। विभाग की ओर से जिले के पांच विद्यार्थियों के नाम मुख्यालय भेजे गए हैं। इनकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें विदेश भेजा जाएगा। बता दें कि कौशलात्मक शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की विदेश में मांग है और इन्हें वर्क वीजा भी जल्दी मिल जाता है। इसे लेकर सरकार ने योजना बनाई थी कि सरकार युवाओं को विदेश भेजेगी और रोजगार प्रदान कराएगी।

इन ट्रेड की विदेशों में मांग

बता दें कि विदेशों में भारतीय कारिगरों व हुनरमंदों मकी भारी मांग है। वहीं, इस काम में आमदनी भी अच्छी है। यही कारण है कि युवाओं में विदेश जाने का क्रेज बढ़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए योजना चलाई है। योजना के तहत पांच विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इनकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विदेश भेजा जाएगा। विदेशों में प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल, सीएनसी, मशीनिस्ट, कारपेंटर इत्यादि ट्रेड की भारी मांग है। इस दौरान विदेश भेजने की सभी औपचारिकताएं विभाग पूरी करवाएगा। विद्यार्थियों के पासपोर्ट भी विभाग की ओर से बनवाया जाएगा। वहीं, वीजा, ट्रेनिंग इत्यादि की औपचारिकताएं विभाग विदेशी कंपनी के साथ पूरी करेगा।
विज्ञापन



विभाग की ओर से योजना चलाई गई है। जिसके अंतर्गत पांच विद्यार्थियों का ब्योरा मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय स्तर पर कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें विदेश भेजा जाएगा। - पवन कुमार कांबोज, रोजगार अधिकारी, आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें