संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव बहादुरपुर के पास पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में रविवार की दोपहर को निर्वस्त्र शव अवस्था में एक करीब 25 वर्षीय युवती का सिर कटा शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना प्रतापनगर पुलिस, सीआईए यमुनानगर व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आसपास गर्दन की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। डॉग स्क्वायड की टीम की जांच में भी कुछ नहीं पता चला। पुलिस को दुष्कर्म करने के बाद हत्या किए जाने का संदेह है।
थाना प्रतापनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर शवगृह में रखवा दिया है। बहादुरपुर के पास सफेदे की नर्सरी लगाने वाले विजय ने बताया कि वह दोपहर के समय गुरुद्वारे के पास पानी लेने के लिए जा रहा था। उसकी नजर पॉपुलर की नर्सरी में एक शव पर पड़ी। नजदीक जाकर उसने देखा तो शव एक युवती का था और गर्दन तक नहीं थी। इसके बाद उसने खेत के मालिक परमजीत को सूचना दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने डायल 112 को इसकी सूचना। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती का शव 24 घंटे से अधिक पुराना नहीं है। ऐसे में अंदेशा है कि रात के वक्त हत्या के बाद शव को यहां फेंक दिया गया।
अनुमान ये भी लगाया जा रहा है युवती की हत्या कहीं और किया गया। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पॉपुलर की नर्सरी में फेंक दिया गया। सिर काटने की वजह युवती की पहचान छुपाना माना जा रहा है। जिस जगह शव बरामद हुआ है उससे कुछ ही दूरी पर कलेसर नेशनल पार्क है। साथ ही, उत्तर प्रदेश की सीमा भी कुछ ही दूरी से शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं घटनास्थल पर पुलिस को युवती के कपड़े भी गायब मिले।
प्रारंभिक जांच में लग रहा है लड़की के साथ दुष्कर्म करके उसका गला काटकर यहां पर फेंका गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाए है। प्राप्त साक्ष्य के अनुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रजत गुलिया, डीएसपी।
घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम। संवाद