फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राइस मिलर ने कबूली अफसरों से मिलीभगत

Mon, 08 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 75 करोड़ के धान घोटाले के आरोप में गिरफ्तार राइस मिलर संदीप सिंगला का रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। मिलर ने घोटाले में कई अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका को स्वीकारा है। फिलहाल कौन-कौन इसमें संलिप्त हैं इसका खुलासा एसआईटी ने अभी नहीं किया है। एसपी कमलदीप गोयल सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।
मामले में कई सरकारी कर्मचारियों का नाम आने के बाद पुलिस गहन मंथन कर रही है। आरोपी को बिहार में निशानदेही कराने के बाद वापस आने पर एसपी खुद सीआईए-वन में जाकर मामले की जानकारी ले चुके हैं। माना जा रहा है कि मामले में पुलिस कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले में आरोपी की पत्नी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सात राइस मिलों में गबन का मामला सामने आने के बाद हैफेड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को बचे हुए अपने धान के खराब होने की चिंता सताने लगी है। इसलिए दोनों ही विभाग अदालत पहुंचे। न्यायालय में सबसे पहले 26 नवंबर को सुनवाई होनी थी। अब तक सुनवाई टलती जा रही है। अब इस केस में आठ दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें