फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती लापता, ग्रामीणों का पुलिस चौकी पर हंगामा

Fri, 27 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रंजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर बैठे लोगों से बात करते डीएसपी हरविंदर सिंह। संवाद - फोटो : kargil news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। क्षेत्र के गांव पिपली वाला से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में रंजीतपुर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युवती की जल्द बरामदगी की मांग की।
गांव पिपली वाला निवासी एक परिवार की युवती बीती रात अचानक घर से गायब हो गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो युवती घर में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना रंजीतपुर पुलिस चौकी में दी। दोपहर तक युवती का पता न चलने पर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग रंजीतपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही डीएसपी हरविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
ग्रामीण संजू, जागीर सिंह, ऋषि पाल, नरेश कुमार, संतोष नंद महाराज, होशियार सिंह, संजीव, सतबीर, महिंदर और महिपाल ने कहा कि गांव बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उन्होंने मांग की कि पुलिस हर पहलू से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं प्रशासन को इस पर तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और तकनीकी सहायता भी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें