फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में नन्हे नेलिश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करती मुख्य अति​​थि। एकेडमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला में एक नवंबर को आयोजित आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप-2026 लेवल-1 में यमुनानगर के नन्हें खिलाड़ी नेलिश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल, पानीपत, शाहाबाद, यमुनानगर, कालका, सोनीपत और रोहतक सहित अन्य क्षेत्रों से करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता चार से छह वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेलिश सिंह ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें अर्जुन पुरस्कार विजेता और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजू दुआ ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। नेलिश की इस उपलब्धि से परिवार और खेल प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। डीडीपी स्पोर्ट्स अकादमी में जिम्नास्टिक कोच अमन ने कहा कि जो बच्चा सही दिशा में मेहनत करता है, वह निश्चित रूप से सफलता हासिल करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें