शाहाबाद। कनाडा गए शहरवासी एक युवक की हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। 22 वर्षीय सूर्यदीप सिंह 29 अगस्त 2023 को स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। गत सप्ताह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके साथी उसे तुरंत इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
केवल सिंह ने बताया कि गत सप्ताह 23 मई को उसके बेटे का कनाडा में ड्राइविंग का टेस्ट था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।सूर्यदीप सिंह उसका सबसे छोटा बेटा था। उसके दोनों बड़े भाई कमलप्रीत सिंह और कर्वदीप सिंह गुजरात और नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते है। उन्होंने एक-एक पैसा जोड़ कर सूर्यदीप सिंह को बाहर पढ़ाई करने के लिए भेजा था। बेटे की मौत की सूचना से उसकी मां सुखविंद्र कौर बेसुध है। सूर्यदीप के शव को भारत लाने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। संभव है कि सोमवार तक उसका शव भारत पहुंच जाएगा।