गांव धर्मकोट निवासी बंटी को कुछ युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। गांव धर्मकोट निवासी काका राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा बंटी गांव दरियापुर में मजदूरी करता है। कई दिन पहले बेटा काम से लौट रहा था। तभी गांव दरियापुर निवासी रवि व पवन कुमार ने उसका रोक लिया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसे डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।