फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जोखिम और समय प्रबंधन की दी जानकारी

Sat, 23 Nov 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. तजिंद्र कुमार की अध्यक्षता में लाइव इवेंट डिलीवरी के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के सिद्धांतों और उन्हें लाइव इवेंट्स में लागू करने की प्रक्रिया से परिचित कराना रहा। इस सत्र में प्रमुख वक्ता प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के विशेषज्ञ जसविंदर तंवर रहे। उन्होंने प्रोजेक्ट प्लानिंग, टीम को-ऑर्डिनेशन, बजट प्रबंधन, रिस्क मैनेजमेंट और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने लाइव इवेंट्स के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को लाइव इवेंट्स के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भूमिका को समझने के लिए समूह गतिविधियों व केस स्टडीज में हिस्सा लेने का मौका मिला। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ से सवाल-जवाब सत्र में भाग लेकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
संस्थान निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सत्र छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन की परियोजनाओं के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने सत्र को सफल बनाने के लिए विशेषज्ञ और सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। सत्र में काफी संख्या में छात्रों और संस्थान के सदस्यों ने भाग लिया और इसे बेहद लाभकारी बताया। यह पहल जेएमआईईटीआई की छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता का एक और कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें