फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गंगा दशहरा पर युवक यमुना में डूबा

Tue, 26 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना बूडिया क्षेत्र के गांव साबापुर निवासी 18 वर्षीय प्रज्ज्वल की सोमवार को यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। वह गंगा दशहरा पर अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया था।
बताया जा रहा है कि नदी की गहराई अधिक होने और तैरना नहीं आने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उसे बचाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

थाना बूडिया पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू करवाई। गोताखोरों ने कई घंटों तक नदी में सर्च अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद प्रज्ज्वल का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

गांव साबापुर में भी इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है। जांच अधिकारी इम्तियाज अली ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें