यमुनानगर। विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से आठ लाख रुपये ठग लिए। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव औरंगाबाद निवासी गोविंद ने बताया कि अंबाला की जग्गी कॉलोनी निवासी विक्रम के माध्यम से उसका भतीजा मनीष वर्ष 2025 में रूस गया था। इसी वजह से उसकी विक्रम से जान पहचान हो गई। कुछ समय बाद विक्रम ने उसे भी ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां किसी कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। संवाद