यमुनानगर। अमादलपुर गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में नहाते हुए गांव का 18 वर्षीय आशु डूब गया। वह शनिवार की शाम को अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। जहां गहराई होने पर तीनों दोस्त डूबने लगे। दो किसी तरह से बाहर निकल आए, लेकिन आशु डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। वह ट्यूब लेकर नहाने गए थे। जिससे वह नहाते हुए गहराई में चले गए। जहां पर तीनों डूबने लगे। तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें डूबते देखा तो बचाने को नहर में कूद पड़े। उन्होंने दो को बचा लिया गया लेकिन आशु का पता नहीं चला। तभी से उसकी नहर में तलाश की जा रही है।