यमुनानगर। पुलिस ने फैक्टरी में चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमीदा चौकी पुलिस को दी शिकायत में गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी हरजीत इंजीनियरिंग वर्कस के नाम से खजूरी रोड पर गणेश धर्मकांटा के पास फैक्टरी है। शनिवार को फैक्टरी की दीवार फांद कर चोर अंदर घुस गए। अपने स्तर पर जांच पड़ताल करते हुए उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया। जिसकी पहचान तीर्थ नगर डेहा बस्ती निवासी कासी के तौर पर हुई। उन्होंने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने सामान, चादरें लंबू कबाड़ी के पास बेची हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।