फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में काम के बाद हाथ मुहं धोने नहर में उतरा युवक तेज बहाव में बह गया

विज्ञापन
Young man drowned in the canal, drowned in water, looking for divers - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। खेतों में काम के बाद हाथ मुंह धोने नहर में उतरा अलाहर गांव निवासी 28 वर्षीय संजीव कुमार पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना बुधवार देर शाम की है। आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर भी मचाया, लेकिन तैरना नहीं जानने की वजह से वे उसे बचा नहीं पाईं। बाद में उन्होंने खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। तभी से ग्रामीण युवक को तलाश रहे हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वीरवार को लापता युवक की गोताखोरों द्वारा तलाश की गई, लेकिन घंटों नहर में लापता युवक को तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नही लग पाया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से आवर्धन नहर में लापता हुए युवक को खोजने के लिए गोताखोर अमर सिंह पहलवान , रामकेश, सुरेंद्र को बुलाया गया था। गोताखोरों ने सुबह से शाम तक नहर में किश्ती से लापता युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार कुंवर दीप सिंह व कानूनगो सतीश गोयल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि लापता युवक को खोजने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जल्द ही लापता युवक को खोज निकाला जाएगा। संजीव कुमार आवर्धन नहर में हाथ पैर धोने के लिए गया था, तभी वह अचानक फिसल कर नहर में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें