जगाधरी। सेक्टर 18 के मोड के पास कार की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादीपुर निवासी असजद ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। देर शाम वह किसी काम से जगाधरी आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह जगाधरी से लौट रहा था। इस दौरान सेक्टर 18 के मोड पर जगाधरी से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने यमुनानगर की ओर पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। असजद की शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।