फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले हजारों रुपये

Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। अज्ञात युवकों ने सांगीपुर के विजय कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 15900 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सांगीपुर के विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी पत्नी का खाता ग्रामीण बैंक में खुलवाया हुआ है। 17 मार्च को वह एसके रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। एटीएम में उसके पीछे दो युवक आकर खड़े हो गए। एटीएम से पैसे नहीं निकले तो पीछे खड़े युवकों ने उससे एटीएम कार्ड लेकर मशीन में डाला लेकिन रुपये नहीं निकलने पर वह घर आ गया। थोड़ी देर बाद उसके पास बैंक खाते से 15900 रुपये निकलने के संदेश आया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें