संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया, वहीं एक अन्य व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। इन आरोप में पिता की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी है। पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। वह 26 अप्रैल को किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान बेटी अकेली होने के कारण अपने घर को ताला लगाकर अपने ताऊ के घर रात को सोने जा रही थी। तभी गांव का राकेश बेटी की बाजू पकड़कर कमरे के अंदर ले गया और वहां बेटी के साथ गलत काम किया।
तभी पड़ोसी ने देखा कि राकेश बेटी को जबरन अंदर ले जा रहा है। इस पर पड़ोसी उसके भाई को घर से बुलाकर लाया। उन्हें मौके पर आता देख राकेश भाग गया। पड़ोसी ने मामले की जानकारी उसे फोन पर दी। घर आकर बेटी से मामले की जानकारी ली तो उसने बताया कि राकेश ने उसके साथ गलत काम किया है। साथ ही गांव के करनैल सिंह ने भी बेटी को आते-जाते गलत इशारे किए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राकेश व करनैल के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।