संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लोहरान गली निवासी बसंत कुमार को पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने उससे सात लाख रुपये ठग लिए। आरोप सेक्टर 17 निवासी सौरव राणा, यशपाल राणा व गौरव राणा पर लगा है। आरोप है कि आरोपियों ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उसके रुपये वापस लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोहरान गली निवासी बसंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात सेक्टर 17 निवासी सौरव राणा से जिम में मुलाकात हुई। जहां आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके पिता व दादा की पुलिस विभाग में बड़े-बड़े अधिकारियों से उठ बैठ है। वह उसे पुलिस की नौकरी में लगवा देगा। आरोपी ने पुलिस ने नौकरी लगवाने के लिए उससे 14 लाख रुपये की मांग।
उसकी बातों में आकर उसने आरोपी को सात लाख रुपये दे दिए। बाकी नौकरी लगने के बाद देने तय हुए थे। इसके बाद जब भी आरोपी से बात करते तो वह टालमटोल कर देता। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो आरोपी से रुपये वापस मांगे। उसने रुपये देने में भी टाल मटोल की। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध आरोपी के विरुद्ध शिकायत दी।
इस पर आरोपी पुलिस के सामने छह लाख रुपये वापस करने के लिए तैयार हो गया। उसने चेक दिए। जब यह चेक बैंक में लगाए तो उसमें से पांच लाख का चेक बाउंस हो गया। जब आरोपी व उसके परिवार के लोगों से बात की तो वह धमकी देने लगे। परेशान होकर इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने तीनोें आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।