फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीन के विवाद में किसान पर कुल्हाड़ी, डंडों से वार

Tue, 13 Feb 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के बड़ा लापरा गांव में जमीन के विवाद के चलते भाई-भतीजों में झगड़ा हो गया । जिसके लापरा निवासी मुमताज पर उसके भाई व भतीजों ने कुल्हाड़ी व डंडो हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मुमताज की शिकायत पर उसके भाई व दो भतीजों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ा लापरा गांव निवासी मुमताज ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उसका अपने भाई तैयब के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। मुमताज ने अपने खेत में पोपलर की नर्सरी लगाई हुई थी। इसमें से कुछ को बेच दिया था। आरोप है कि बची हुई नर्सरी को उसके भाई तैयब, भतीजे नौशाद व अरशद ने ट्रैक्टर चलाकर खुर्द बुर्द कर दिया। इसका पता लगने पर वह खेत पर पहुंचा।
उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उससे गाली गलौज की। जिसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी तैयब ने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर घायल कर दिया। जबकि भतीजों ने भी उसे डंडों से पीटा। बाद में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। मुमताज की शिकायत पर उसके भाई व दो भतीजों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें