फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटा, वीडियो बनाया, वसूली करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। नाका पहाड़ीपुर के पास रहने वाली महिला ने घर पर एक युवक को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ मार पिटाई करके नग्न कर वीडियो बनाने के बाद जबरन वसूली की। पुलिस ने जिला अंबाला के गांव रसौर के रहने वाले पीड़ित रणधीर उर्फ रिंकू की शिकायत आरोपी महिला पूजा को नामजद कर तीन अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित रणधीर सिंह ने बताया कि वह ट्रैक्टर चालक है। वह अक्सर नाका पहाड़ीपुर से ट्रैक्टर लेकर गुजरता है। एक दिन ट्रैक्टर ले जाने के दौरान एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। कुछ दिनों के बाद उस युवक ने अपनी मां पूजा के साथ बात करा दी। एक बार घर पर जाने के बाद मोबाइल पर बात होने के बाद राजी खुशी पूछने के बारे में बात शुरू हो गई। 13 अक्तूबर को पूजा ने फोन करके घरेलू मजबूरी बताकर तीन हजार रुपये की मांग की। वीरवार को रोजा पीर पर माथा टेकने के बाद पूजा को तीन हजार दे दिए। उसके बाद पूजा के पास दो लड़के व एक लड़की आ गई।
उन्होंने आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पूजा व उसके लड़के ने डंडे व दरांती से कई वार किए। रणधीर सिंह का आरोप है कि घायल अवस्था में होने के बाद निवस्त्र करके वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल, आधार कार्ड व मोटरसाइकिल भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे वहां से भगा दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। साढौरा थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि रणधीर सिंह की शिकायत पर जबरन दबाव बनाकर वसूली करने, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें